judai लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
judai लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

एक ही चेतना में बहते हुए

#Personal Thoughts#

    **Life quotes**

 तेरे इंतज़ार में सावन गुज़रा,

पतझड़ गुज़रे, बसंत गुज़रे।

तू कब लौट आएगा?


अकेलेपन ने मुस्कानें छीनी,

रातों के सन्नाटे गुज़रे।

आँखों की खुशियाँ बिखरीं,

तुझे पाने की चाह न रही,

तुझे देखने के इंतज़ार में महीने गुज़रे।


तेरी ख्वाहिशों में वक्त गुज़रा,

यादें गुज़रीं, आँखें छलकीं।

तेरे हाथों के कोमल स्पर्श की याद में,

तेरे होने के एहसास में,

साँसें बिखरीं, उम्मीदें टूटीं।


तेरे आने की चाह में वर्षों से लम्बे दिन गुज़रे।

तेरा दर्शन आँखें बंद कर अंतरमन में हुआ,

तू जाने कैसे मेरे सर्वस्व में,

मेरे अंतरमन में ध्यान बनके, एकांत-सा गुज़रा।


तू स्वर्णिम ख़्वाब-सा मेरे मन को खुशी देता रहा,

तू ना होकर भी बस तू ही तू रहा।

मेरे अकेलेपन का साथी बनके मुझमें रहा,

मेरे अस्तित्व की अंजलि बन, मुझे खुद में भरता रहा।


तेरे आने के इंतज़ार में महीने गुज़रे,

तुझे देखने के इंतज़ार में हर शाम गुज़री।

अंतरमन का ध्यान बनके, मेरी रूह में रहा।

सर जब भी झुकाया किसी मंदिर में,

अस्तित्व की विनम्रता बनके मेरे हर भाव में रहा।


तू कहीं न होकर भी मेरे जीने की हर वजह में रहा।

तू तो तू ही है…

पर मैं भी तो तुम हूँ,

मैं भी तो तुम हूँ…

तुम न हो — तो फिर मैं कहाँ।



तू समय की सीमाओं से परे,

मेरे श्वासों में ठहर गया।

हर धड़कन तेरे नाम का जाप बन गई,

हर मौन तेरा उत्तर बन गया।


अब न दूरी रही, न चाह —

बस एक निश्चल उपस्थिति है,

जहाँ मैं भी तू हूँ, और तू भी मैं।

ना अंत, ना आरंभ —

सिर्फ़ हम हैं,

एक ही चेतना में बहते हुए।


#Writing #Passion #Dil ki baate #jeevan #diary#life #Lifequotes #Zindgi# Ehsas #Night#Saanate #Aloneness #Life story #Waqt#Lession #Vaade #Yaade #Baate#New story #Old Life




Voice of heart ❤️ आपके और मेरे दिल की आवाज। 

तेरा सांया

#Personal Thoughts#


मैं जहां जहां जाती हूं, तेरे सांयो को पाती हूं।
तू वक़्त तो नहीं है, फिर भी मेरे साथ हर जगह चलता है।
यूं हवाओं में खुशबू सी रहती है तेरी, जैसा ये आसमान ये ज़मीन हर शैं में तू बिखरा सा हो..
तेरी यादों के एहसास, तेरे अपनेपन की रुमानियत, तेरा होना ही जैसा जीवन हो।
मैं जहां-जहां भी जाती हूं, तुझको ही पाती हूं।
तू मेरा सांया है, या मेरा अच्छा वक़्त, जहाँ मैं होती हूँ।
वहां बस तू होता है. तू सांया है इन सांसो का, इन सांसो की रवानगी है।
तू जब जब होगा, वहां मैं रहूंगी तेरे संग, मैं जब जब रहूंगी वहां तू रहेगा मेरा जीवन बनके।
बारिश जब भी होगी, तुम्हें एकटठा करके हथेलियों में अपने पास रखने की एक कोशिश करूंगी..


तुम ढलती शाम की खामोशी में मुझे छूकर गुजर जाते हो।
हर सुबह ओंस की बूंदो में तुम मुझे मिलते हो और खो जाते हो..
तुम जब इस जीवन का अस्तित्व हो, फिर क्यों ये सांसारिक बंधन है।
ये बंधन टूटते है आध्यात्म में।
जहां तुम पूर्ण रूप से सिर्फ मेरे होते हो।
जहां तुम्हारा और मेरा द्वैत का भाव मिट जाता है।
आत्मा के पथ पर जिस्म से कोसों दूर तुम बस मेरे हो और मैं तुम्हारी..


#Writing #Passion# Feeling# Life#Evening#Waqt#Alonemess#Poems#Hearttouching

आपके दिल की आवाज़ मेरी कलम से।
कुछ भाव जो छू ले दिल को

जैसे मैं रूठी थी तुमसे

💓💓"एक अरसे से कलम चलना नही चाहती,✎✎
 जैसे मैं रूठी थी तुमसे |
कहने को कुछ बाकी  भी न रहा हो जैसे ,पर फिर भी कुछ बाकी रहा हो |
कुछ कहना चाहती है ये,जिसको मैं कहना नही चाहती |"🔯🔯


तुम मेरी जिन्दगी की आवाज़ हो -Read More 




💔💔"कभी बड़ी चाहत थी तुमसे और एस कलम से भी ,
अब कलम उठाती हूँ तो ये कुछ गिले शिकवे करना चाहती है 
जो कि मैं कहना नहीं चाहती |"




toota hua dil duaaye krta




💔💔"दर्द के अल्फाज दिल में ही दफ़न हो गये,
तो एक दिन मिट जायेगे |
कागज पर उकेर दिए तो कभी नहीं मिट पायेगे |"💔💔💔



🔃🔃"तुम्हारी बेवफाई की  मिशाल बनकर,
 ये हमेशा के  लिए  इस दुनिया में रह जायेंगे |
और मैं सदियों तक कागज के उन पन्नो पर ,
दर्द में तुम्हें तलाशती रहूंगी |"♥♥



🌱🌱"बस इसलिए ये कलम चलना नहीं चाहती ,
कुछ लिखूंगी तो तुम सह नहीं पाओगे |
जमाना तुम्हे गालियाँ देगा, लोग मुझ पर प्यार जतायेंगे|
मैं बेबस नजर आउंगी और तुम बेखबर नजर आओगे ,
जो कि मैं सह नहीं पाऊँगी|"👧👧


💘💘"अब तुम मेरे दिल का दबा हुआ दर्द हो ,
जो कि सिर्फ मेरा है |
तुमको लिखूँगी तो तुम सबके बन जाओगे ,
जो मुझे अच्छा  नहीं लगेगा |
भले  तुमने मुझे तोडा है ,दर्द दिया है,तकलीफ दी है|
पर फिर भी तुम्हारा दिया वो दर्द  सिर्फ मेरा है,
जैसे कभी तुम मेरे थे|
जैसे कभी तुम मेरे थे|
उसे बाँटने का हक़ तो इस कलम को भी नही |"💘💘



👫"जैसे कभी तुम मेरे थे 
जैसे कभी तुम मेरे थे 
उसे बाँटने का हक़ तो इस कलम को भी नही|"✎✎✎






💕💕 Zla India - आपके दिल की आवाज़,हमेशा जुड़े रहिए कहानियो और कविताओ के  साथ, जिनके नायक होंगे आप........कुछ एहसास  जो छु ले दिल को............ 💕💕