#Personal Thoughts# **Life quotes**
पानी के बुलबुलों में,
सूरज की रोशनी में बिखरी किरणों में,
समुंदर किनारे लहरों के सन्नाटों में—
एक रोशनी सी जलती तमस की रात में,
अंधकारमय जीवन में,
उम्मीदों की पूर्णिमा सी…
जलते हुए जीवन में अपनापन की बूंदों सी,
तेरा अस्तित्व कुछ यूँ रहा…
अनजान राहों पर, मंज़िल की ओर बढ़ते कदमों में,
रातों की खामोशी में मन में गूंजती आवाज़ों सा,
आंखों के कोरों से न टपकने वाले आँसुओं को छुपाता सा,
मुश्किलों में खुद को संभालता सा…
तेरा ईश्वर बनकर मुझमें होना कुछ यूँ—
प्रार्थनाओं में आँखें बंद करके,
हाथों को फैलाकर दुआओं सा,
मंदिर के आंगन में नंगे पाँव चलना सा,
धूप में जलते पैरों की प्रतिज्ञा सा,
जाप, तप और भक्ति सा…
तेरा अस्तित्व कुछ यूँ रहा—
ईश्वर की अनुकंपा सा,
मोक्ष की चाहत सा,
भक्ति में डूबी राधा सा,
मीरा के विष के प्याले सा…
ईश्वर की उपस्थिति सा—
मेरे ईश्वर, कुछ यूँ तू मुझमें रहा।
मैंने तुझे ढूंढा हर जगह,
और जब खुद में झांका—
तो पाया,
मेरे अस्तित्व की शक्ति बनकर
तू हमेशा मुझमें ही रहा।
#Writing #Passion #Dil ki baate #jeevan #diary#life #Lifequotes #Zindgi# Ehsas #Night#Saanate #Aloneness #Life story #Waqt#Lession #Vaade #Yaade #Baate#New story #Old Life
Voice of heart ❤️ आपके और मेरे दिल की आवाज।

EmoticonEmoticon