Heart Touching Lines
रातों की खामोशी में,
ज़िंदगी के सन्नाटों में,
दिवाली के हर दीपक में तेरी याद आई।
दीपों की माला में, उलझी-सी लड़ियों में,
अंधकार के हर पल में, तेरी याद आई।
अपनेपन की चाहत में, अकेलेपन के पलों में,
आँखों की उदासी में, चेहरे की बेरुखी में,
त्योहारों की रौनक में, दिवाली के हर दीपक में तेरी याद आई।
पटाखों की आवाज़ों में, ज़िंदगी के सन्नाटों में,
फुलझड़ियों की रोशनी में, मोमबत्तियों की लौ में,
दिवाली के हर दीपक में तेरी याद आई।
EmoticonEmoticon