कितनी बार ऐसा लगता है कि ,
कदम अब थक चुके है।
हौसले कहीं बिखर चुके है,
कहाँ चल पायेंगे अब एक कदम भी ओर
जिन्दगी बोझिल सी हो चुकी है,
सपने टूटकर बिखर चुके है,
हम बेवजह की जिन्दगी जिये जा रहे है।
पर क्या रुक पाती है जिन्दगी,
एक क्षण भी तो नहीं तो नही ।
हम बिखरते है हर बार,पर फिर से कोई
सँवार देता है।
कौन है वो???????
वो मुझमें है,वो तुझमें है।
वो हर जगह है,फिर भी कहाँ दिख पाता है।
लेकिन मेरी नजरें उसको हर बार पहचान लेती है-
"मेरे कदम थक हारकर जब बोझिल से
हो जाते है।
तो यकायक मैं तुम्हारी तरफ चल देती हूँ।
तुम हर मुश्किल में सम्भाल लेते हो,
तुम एक राह बंद करते हो,हजार रास्ते खोलते हो।
एक बड़ी सी मुश्किल को एक पल मे हल करते हों।
मेरी आँखों में जब आँसू हो,तब तुम सबसे करीब होते हो।
तुम वो शक्ति हो,जो मुझे कभी हारने
नहीं देती।
कितनी दफा यूँ लगता है,जिन्दगी से क्या पाया
है मैनें,
मेरी जिंदगी की पूंजी तुम पर आकर ठहर जाती है।

1 टिप्पणियाँ:
Write टिप्पणियाँ👌
ReplyEmoticonEmoticon